लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करने के लिए आने वाले जायरीनों को एवम राहगीरो को मिष्ठान का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि लगभग दो सौ व्यक्तियों को क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी के सहयोग से मिष्ठान का वितरण किया गया।