राजस्थान टेनिस क्रिकेट संघ द्वारा आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को अजमेर स्थित संस्कृति द स्कूल में अंडर 23 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रायल का आयोजन किया गया. राजस्थान टेनिस क्रिकेट संघ महासचिव तरुण कुमार ने बताया कि आगामी 10 से 12 जनवरी 2022 उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारतीय टेनिस क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के लिए आज संस्कृति द स्कूल में ट्रायल का आयोजन किया गया था. जिसमें 12 जिलों से लगभग 50 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में भाग लिया. इस ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी 9 जनवरी को जयपुर से प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे. आज इस ट्रायल के मौके पर निम्न अधिकारी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे दिनेश शर्मा, दुष्यंत सिंह, किशोर कुमार.