केकडी 26 दिसम्बर(पवन राठी)
मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सातवी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक स्थानीय पटेल मैदान पर आयोजित की जा रही है।
क्लब के मनीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 दिसंबर को प्रातः 11:15 बजे होगा व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता सागर शर्मा होंगे तथा अध्यक्षता नगर पालिका केकड़ी चेयरमैन कमलेश साहू करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट,हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत एवं हॉकी अजमेर के सचिव देवेंद्र शेखावत होंगे। क्लब के महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विजेता टीम को इकत्तीस हजार रु नकद व उपविजेता टीम को इक्कीस हजार रु नगद तथा ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, हेमराज मेघवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश ,हरियाणा, दिल्ली सहित संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों की 26 टीमें भाग ले रही है जिनमें सेंट्रल रेलवे मुंबई, सोना हॉकी क्लब इलाहाबाद नागपुर अकादमी रोहतक जबलपुर अकादमी शाहजहांपुर,दिल्ली इलेविन,सोनभद्र, अहमदनगर, बापोड़ा,भिवानी हरदोई,अमरावती,करनाल, बरेली टीकमगढ़,यमुनानगर,इको गुरुग्राम, अलवर, हनुमानगढ़ गंगानगर, कोटा,जयपुर,भीलवाड़ा एवं मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब की टीमें भाग ले रही है प्रतियोगिता के मैच प्रतिदिन प्रातः 8:बजे से सांय 6: बजे तक पटेल मैदान पर खेले जाएंगे, प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु रतनलाल डांगी,अरविंद अग्रवाल,सत्यनारायण जाट, सत्यनारायण सेन, नीरज गदिया, हरिनारायण बिदा,जितेंद्र जांगिड़, ताराचंद जांगिड़,सुधीर सेन, महावीर साहू,सूर्य प्रकाश चौधरी, मुकेश जाट,सद्दाम हुसैन,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद रफीक,महेंद्र चौधरी,हनुमान टेलर,सीताराम साहू,विनय भाटी,दिनेश चौहान, दिनेश चौधरी,राकेश मीणा व कालूराम खटीक ने अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी की रेड एंड ब्लू टीम द्वारा मैदान को तैयार किया गया है।