केकड़ी 26 दिसंबर(पवन राठी)
कस्बे के अजमेर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर रविवार को आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत प्राचार्य मोनू शर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी लालचंद साहू ने मां शारदा के दीपक प्रज्वलित करके किया गया। शिविर में प्राचार्य मोनू शर्मा ने महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बारे में बताया। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा करने का एक उचित माध्यम है इसके जरिए समाज में व्याप्त बुरी कुरीतियों को दूर कर लोगों के अंदर आपसी भाईचारा एवं प्रेम पैदा किया जा सकता है। उन्होंने शिविर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय सेवा शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्वयंसेवकों को इन शिविरों के माध्यम से कुछ सीख ले कर अपने समाज के उत्थान में सहयोग करना चाहिए। व्याख्याता पहलाद कुमावत ने शिविर के दौरान कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने तथा खेल एवं शिक्षा तथा समाज उत्थान कार्य के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए तब जाकर यह शिविर सफल होंगे।
कार्यक्रम अधिकारी लाल चंद साहू ने बताया कि स्वयंसेवी को शिविर की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया । साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवक को सेवर उद्देश्य के बारे में बताया तथा शिविर में होने वाली गतिविधियों में क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावनाओं सहित की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर केकड़ी ग्रामीण में साफ-सफाई एवं पौधरोपण किया गया। शिविर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर केकड़ी ग्रामीण के प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने सभी स्वयंसेवक का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रहलाद कुमावत, शंकर लाल मेघवंशी ,अनिल कुमार वर्मा, केदार जाट, सुरेश कुमार कुमावत, अपर्णा सैनी, सोनू चौधरी मुख्तार मोहम्मद, मनराज गुर्जर सहित मौजूद थे।