कोटा, 26 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के रामगंजमण्डी विधायक श्री मदन दिलावर ने सरकारी तंत्र और विभागों मंे बढते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सरकारी शोषण व भ्रष्टाचार से त्रस्त और पीडित आम जन को न्याय दिलाने के लिए जन आंदोलन आरम्भ करने की घोषण की है।
श्री दिलावर ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के शासन में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है, भ्रष्टाचार से दुखी जनता त्राही-त्राही कर रही है और कोई सुनने वाला नहीं है। यहां तक की इस सरकार और कांग्रेस पार्टी के विधायक बार-बार सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे है। लेकिन उनकी बात को भी अनसुना किया गया है। कोटा की ही बात करें तो सांगोद के विधायक और सरकार के पूर्व मंत्री श्री भरत सिंह तो भ्रष्टाचारी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ सडकों पर संघर्ष कर रहे है, किन्तु सरकार एवं सरकार के मुखिया पर कोई असर नहीं हुआ है।
श्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की सभा मे सार्वजनिक रूप से पैसे लेकर तबादलों तक की बात मुख्यमंत्री से कही गई है। इस कदर भ्रष्टाचार चरम पर पहंुच गया है कि कोई कहने और सुनने वाला नहीं है। इसी को लेकर अब विधायक दिलावर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छेड रहे है।
श्री दिलावर ने भ्रष्टाचार मुक्त जन आंदोलन की योजना की विस्तिृत जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में बताया कि यह प्रयोग के तौर पर सर्व प्रथम रामगंजमण्डी विधानसभा क्षैत्र में शुरू किया जायेगा। इसके लिए आम जन में से ही वरिष्ठ और निष्पक्ष लोगों की टीम बनाई जायेगी जिनके नेतृत्व में चिन्हित स्थानों पर सील बन्द पेटीयां रखी जायेगी। इन पेटीयों में आम जन जो कोई भी भ्रष्टाचार से पीडित हो दुखी हो या जिसको सरकारी भ्रष्टाचार से सामने करना पड रहा हो वह अपनी समस्या का विस्तिृत विवरण एक कागज पर लिखकर इन पेटीयों में डाल दें व यदि अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता हो तो भले ही वह अपना नाम नही लिखे, परन्तु उसके साथ हुए भ्रष्टाचार की घटना का पूर्ण विवरण विस्तार से लिखे।
प्राप्त सभी शिकायतों को संग्रहित कर उन्हे सूचीबद्ध किया जायेगा तथा उनके खिलाफ कार्यवाही करने तथा पीडित पक्ष को पूरा न्याय दिलाने के लिए प्रयास किये जायेगें साथ ही भ्रष्ट और दोषी अधिकारियों की सूची बनाकर उसे आम जन के लिए सार्वजनिक किया जायेगा ताकि जनता को मालूम चले कि सरकार के किस विभाग में, किस-किस स्तर पर भ्रष्टाचारी लोग बैठे हुए है जो जनता का खून चूस रहे है।