अग्रवाल महिला समिति अजमेर का पुनर्गठन

sangeeta
smita
purvi
अग्रवाल महिला समिति अजमेर की साधारण सभा का आयोजन आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया जहां समिति के संरक्षक प्रतिभा चौधरी, मनोहर अग्रवाल और सुष्मा गर्ग के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 के लिए पदाधिकारियों व दयित्वधारियोँ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ आगामी वर्ष 2022 के लिए समिति की अध्यक्ष पद पर श्रीमती पूर्वी अग्रवाल सचिव पद के लिए श्रीमती स्मिता बंसल और कोषाध्यक्ष के लिए श्रीमती संगीता मित्तल को जिम्मेदारी दी गई साथ ही दीपा सिंघल सह सचिव तथा अनीता एरण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।
विशेष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वर्षा फतेहपुरिया तथा सोना गर्ग अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
कार्यकारणी सदस्यों में अनीता गोयल , तरुणा अग्रवाल ,अनुपमा अग्रवाल मंजू बिंदल ,नीलम अग्रवाल ,सरिता पालीवाल ,सुनीता गोयल ,अरुणा गर्ग अरुणा जिंदल व् प्रिया बंसल को लिया गया है ।
चुनाव के के पश्चात नए दायित्व धारियों ने वर्ष 2022 मैं समिति के कार्य को नई गति प्रदान करने की शपथ ली इस अवसर पर संरक्षक प्रतिभा चौधरी ने दायित्व धारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निश्चित रूप से अपने दायित्व का निर्वहन शत प्रतिशत समर्पण भाव से करेंगे और समाज के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने में नवाचार के साथ कार्यक्रम संपादित करें ।

सुष्मा गर्ग
संरक्षक

error: Content is protected !!