जिले का सबसे बड़ा सम्मान राजनीति के भेंट ना चढ़ाया जाए

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह जो 15 अगस्त 26 जनवरी को पटेल स्टेडियम में होता है उसमें सामाजिक कार्यों में जो पुरस्कार दिए जाते हैं उसकी गरिमा एवं ईमानदारी बनाए रखने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि इस सम्मान का बहुत बड़ा महत्व है जिले का सबसे बड़ा यह सम्मान होता है परंतु लंबे समय से राजनेताओं की सिफारिश पर यह सम्मान दिया जा रहा है कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत इस बारे में जानकारी मांगी तो लगभग 95 से 98% सामाजिक कार्य करने वाले ऐसे लोगों को सम्मान मिला है जिसके लिए अजमेर के राजनेताओं ने सिफारिश की और उन लोगों ने कोई भी ऐसा शायद ही कोई सामाजिक कार्य किया हो जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए ।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि सम्मान उन्हें मिलना चाहिए जो वास्तव में इसके हकदार हैं क्योंकि यह जिले का सबसे बड़ा सम्मान है इसे राजनीति के भेंट ना चढ़ाया जाए कोई पक्षपात ना हो निष्पक्ष रुप से जांच कमेटी सर्वे करके यह सम्मान जो वास्तव मैं जो इसका हकदार है उसको मिलना चाहिए।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि इतनी सारी सरकारी एजेंसी हैं उनसे जांच करानी चाहिए समाचार पत्रों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जिस के कार्य समाज हित में हो रहे हैं उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए अब यह चापलूसी बंद होनी चाहिए इस बारे में शैलेश गुप्ता ने जिलाधीश संभागीय आयुक्त मुख्यमंत्री आदि को पत्र लिखकर इस तरह के जो जिला स्तरीय सम्मान बांटे जाते हैं उस पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!