अजमेर ! 29/12/21 ! बुधवार! द स्मार्ट अजमेरियन संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यो की कड़ी में वर्ष 2021के अंतिम चरण में आज अजमेर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली भाइयो को उनके सर्दी से बचाव हेतु 25 गर्म ईनर का वितरण किया गया साथ ही आने वाले वर्ष में उनके बेहतर व खुशाल जीवन के लिये शुभकामनाएँ दी गई।
संस्था अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया कि 2019 में जब से संस्था की स्थापना की गई है तब से लगातार संस्था द्वारा अनेको जन सरोकार के कार्य किये है जिसमे आम लोगो व संस्था के सभी पदाधिकारियो व सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है आने वाले समय मे भी संस्था अपने सामाजिक सरोकार के दायित्वो को निभाती रहेगी। इस अवसर पर हरिराम कोढवानी,गिरधर तेजवानी,सोना धनवानी ,दिनेश के शर्मा, मोहन चेलानी,राजेश यादव ,गिरिश आसनानी,रिषभ निर्वाण, दीपा पारवानी,हरीश लखयानी मौजूद थे