श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा नववर्ष पर 1 करोड 97 लाख के कार्यो की वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी जिले के ग्रामीणों को सौगात
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा नववर्ष पर 1 करोड 97 लाख के 99 कार्याे की वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर जिला परिषद सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के ग्रामीणों को नववर्ष पर सौगात दी। जिला प्रमुख का ध्येय सदैव ही ग्रामीण विकास को सदृढ बनाना और ग्रामीण विकास को और बहत्तर बनाना रहा है इसी कढी में वर्ष के अन्तिम दिन भी अपने कत्र्वयों का निर्वहन करते हुऐ जिला प्रमुख अजमेर द्वारा पन्द्रहवें वित्त आयोग मद एवं राज्य वित्त आयोग मद के (टाईड से) हैण्डपम्प, ट्यूबवैल, सामुदायिक स्नानागार व सीसी सडक मय नाली के 82 कार्यों के विरूद्ध 1 करोड 34 लाख एवं (अन्टाईड से) सार्वजनिक पुस्तकालय भवन व श्मषान विकास के 17 कार्यो के विरूद्ध 63 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।