एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) अजमेर के संस्थापक ने कहा कि गोवंश की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है गोवंश में समस्त देवी देवताओं का वास होता है सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ने नववर्ष की शुरुआत गो सेवा के साथ की, गौमाता जहां पर निवास करती है वहां पर सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं
आज भी पहली रोटी गाय को दी जाती है। गोवंश की सेवा के लिए समाज में जागृति लाना आवश्यक है । आज टीम मेंबर्स ने बिहारी गंज से लेकर माखुपुरा तक जंहा भी गो माता दिखी उनको चारा और गुड़ देकर पुण्य लाभ कमाया।संस्था वस्त्र बैंक,बुक बैंक और सुखी राशन सामग्री के साथ साथ वन्य प्राणियों की सेवा में भी लगी है,आज सेवा देने वालो में शैलेश गर्ग ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग नीरू गर्ग,आलोक जी उपस्थित थे