केकड़ी 1 जनवरी (पवन राठी) पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा किसान नेता स्वर्गीय सांवरलाल जाट की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कटारिया विश्रामशाला में उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि प्रोफेसर सांवरलाल जाट गांव गरीब किसान मजदूर के साथ ही थे उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की ही नहीं बल्कि जहां भी उनको कोई मिल जाता व अपनी पीड़ा सुनाता था उसकी पीड़ा दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे,यही नहीं जब आज गांव के लोग शहरों की तरफ दौड़ रहे हैं पर प्रोफेसर जाट का मन कभी शहरों में नहीं लगा ये जयपुर या दिल्ली में रहते हुए जरूरी कार्य तुरंत खत्म कर अपने इलाके में पहुंच जाते थे ओर जब तक सैकड़ों लोगों से मिल नहीं लेते थे तब तक उनको चैन नहीं मिलता था उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोग भुला नहीं पाते हैं,आज उनकी जन्म जयंती के मौके पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पार्टी की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए कार्यक्रम को केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत ने भी सम्बोधित करते हुए उन्हें अविस्मरणीय प्रतिभा का धनी बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की,इस मौके पर मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,मण्डल उपाध्यक्ष महावीर साहू, सुरेश कुड़ी,पार्षद मिश्रीलाल डसानिया व सुरेश साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी, भाजपा नेता रामावतार सिखवाल,दशरथ साहू,दिनेश जेतवाल,रामनरेश चौधरी, छोटू लाल राव,चरण सिंह चौधरी,अमन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।