महिलाओं को स्वावलंबी बनाने से समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है – रावत

अजमेर, 03 जनवरी 2021 – राजस्थान सरकार की उद्योग वाणिज्य एवं राजकीय उपक्रम मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने से समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत आज देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191 वीं जयंती के अवसर पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि महिला को शिक्षित एवं स्वाबलंबी होने से समाज जिला प्रदेश एवं देश की उन्नति होती है। उन्होंने सभी समाज सेवी संस्थाओं से महिला उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रखा है उन्हें समाज के अंतिम छोर तक बैठी महिलाओं तक पहुंचाना हमारा मौलिक दायित्व है !
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे हमें उनके बताएं मार्ग पर चलकर महिला उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
साथ ही सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती बाबा सांखला, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सेन, माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टनलाल सैनी ,नगर निगम अजमेर के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, डॉ पिंकी माथुर, ताराचंद गहलोत, नवीन कच्छावा प्रदेष माली महासभा युवा अध्यक्ष, अजय सैनी, सौरव बजाड, राजेश टांक, महेष चौहान व शिव कुमार बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए है।
सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्षा सुनीता चौहान ने बताया कि सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 10 महिलाओं को उद्योग मंत्री द्वारा सिलाई मशीनें वितरित की गई। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का शाहपुरा चुनरी पहनाकर गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत किया गया!
समारोह में अजमेर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित सतीश सैनी एवं नेमीचंद बबेरवाल का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया। साथ ही साक्षी बागडी व षिवानी सैनी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर तिलोकचंद इंदौरा, रजनीश चौहान, दिलावर चौहान, मामराज सेन, घीसू गढ़वाल, हेमराज सिसोदिया, संदीप तंवर, राजू सांखला, चेतन सैनी, रामू वशिष्ठ, सुमन भाटी, नवीन कच्छावा, सेवाराम चौहान, मंजू बलाई, सुषमा तवर, ओम मालाकार, सरिता चौहान, रामकन्या गहलोत, नीतू गहलोत, आशा सांखला, बबीता मौर्य, बबीता टाक, बीना सांखला, बीमा टाक, इदू अजमेरा, मंजू अजमेरा, रेखा सैनी, रेखा चौहान, रेखा गहलोत, कविता कच्छावा, रजनी कच्छावा, ममता पालरिया, सुशीला चौहान, रेखा चौहान, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, गायत्री सांखला, भावना चौहान, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, बीना टाक, सैयद फैसल, भरत जाटव, हेमंत जोधा, मनीष सेठी, हेमेन्द्र सिंगोदिया आदि उपस्थित थे !

error: Content is protected !!