एक कि हालत गंभीर किया अजमेर रेफर
केकड़ी 4 जनवरी (पवन राठी)सरवाड़ थानांतर्गत ग्राम बड़ला निवासी दो महिलाएं एवम एक पुरुष बाइक पर सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे कि रास्ते मे नील गाय की चपेट में बाइक आने से गिर कर घायल हो गए।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल केकड़ी लाया गया जंहा से महिला नोरती देवी की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया।