ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा साप्ताहिक स्पेशल (पूर्णतया आरक्षित) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09523, ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.01.22 से 22.02.22 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को ओखा से 10.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09524, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.01.22 से 23.02.22 तक (07 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13.20 बजे रवाना होकर गुरूवार को 13.50 बजे ओखा पहुचेगी।
मार्ग में यह रेल सेवा द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, उंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!