रेलवे द्वारा सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा दिनांक 09.01.22 से 30.01.22 तक प्रत्येक रविवार को अजमेर से 06.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 04.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा दिनांक 10.01.22 से 31.01.22 तक प्रत्येक सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार 09.10 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मण्डी, भवानी मण्डी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर