केंद्रीय कार्यालय समूह की राजभाषा शील्ड मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर को

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 05 .01. 2022 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ,अजमेर की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सरकारी कामकाज हिंदी में करना हम सभी का संवैधानिक दायित्व है ।सभी को अपना कार्यालयीन कामकाज जैसे पत्राचार, टिप्पणी ,कंप्यूटर पर कार्य इत्यादि हिंदी में ही करना चाहिए । उन्होंने कहा
कि कंप्यूटर ,इंटरनेट और ई-ऑफिस पर भी हिंदी के विकल्प सहज उपलब्ध हैं ,इनका अधिकाधिक प्रयोग कर हिंदी प्रगति में अपना योगदान दें। बैठक में अप्रैल 21से सितंबर 21 की छः माही अवधि में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के अंत में वर्ष 2020 में अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने वाले कार्यालयों को चल शील्ड विजेता घोषित किया गया ।केंद्रीय कार्यालय समूह में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उपक्रम समूह में भारतीय खाद्य निगम कार्यालय एवं अन्य कार्यालय समूह में केंद्रीय विद्यालय – 2 को विजेता घोषित किया गया।

error: Content is protected !!