केकड़ी 9 जनवरी(पवन राठी)
आर्य समाज केकड़ी द्वारा कांग्रेस सेवा दल के केकड़ी विधानसभा अध्यक्ष एवं केकड़ी शहर अध्यक्ष का स्वागत किया गया ।
आर्य समाज प्रधान रतन पंवार ने बताया कि सापंदा रोड स्थित आर्य समाज संस्थान में आज रविवार को साप्ताहिक हवन, यज्ञ के पश्चात पूर्व पार्षद एवं आर्य समाज के पूर्व प्रधान मूलचंद कोली को केकड़ी विधानसभा कॉग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद एवं आर्य समाज सदस्य चेतन रेगर को केकड़ी शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष नियुक्त करने पर उपस्थित सभी आर्य समाजियो द्वारा मूलचंद कोली एवं चेतन रेगर का माल्यार्पण व ऋषि कृत ग्रंथ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया तथा पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री,केकड़ी विधायक माननीय डॉ रघु शर्मा ,युवा नेता सागर शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम में जनक आर्य वैदिक, गणेश सिंह भाटी, तेजमल पवार ,फूलचंद नागोरिया, कपूर चंद सोनी , गोपाल लाल शर्मा , सत्यनारायण , कमलेश माली, कैलाश चंद महावर, केदार लांबाहरिसिंह, अशोक जेतवाल, बजरंग सिकलीगर, शंभू सिंह चौहान, सहित आर्य समाज के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।