पूर्व पार्षद शोभाराम गहरवार द्वारा झंडा फहराया गया

73 वे गणतंत्र दिवस पावन के पावन अवसर पर वरिष्ठ स्वतन्त्रता सैनानी पूर्व पार्षद शोभाराम गहरवार द्वारा गोल चक्कर केसरगंज अजमेर पर 26 जनवरी 2022 को प्रातः 8ः00 बजे झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर शोभाराम गहरवार ने कहा देश के राष्ट्रीय त्योहारों में से एक गणतंत्र दिवस के दिन देशवासी स्वतंत्रता सेनानियों व वीर योद्धाओं को स्मरण करते हैं। हर वर्ष इस दिन तिरंगा झंडा फहराया जाता हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। रिपब्लिक डे पर देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित है व कई विद्यालयों व संस्थानों में इस दिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।
समारोह में वरिष्ठ स्वतन्त्रता सैनानी शोभाराम गहरवार के साथ मनोज भाटी, विलास भाटी, विकास, गायत्री देवी, उमेष भाटी, नैना भाटी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक बन्धु भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!