कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

केकड़ी 29 जनवरी (पवन राठी)केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आज अप्रत्याशित वृद्धि सामने आई है।
जिला अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि केकड़ी शहरी क्षेत्र में शनिवार को 37 केकड़ी ग्रामीण से 20 व अन्य ब्लॉक से 20 पॉजिटिव मिले है।सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आये लोगो का पता लगाया जा रहा है।
जिला अस्पताल द्वारा जांच किये गए सैंपल्स की संख्या नही बताई जा रही जिससे वास्तविक जानकारी नही मिल पा रही।कितने सैम्पल्स जांचे गए। कंही सैम्पल्स की संख्या घटा बढ़ा कर आंकड़ो का खेल तो नही खेला जा रहा।
अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि वह पूर्ण पारदर्शिता के साथ मीडिया को सूचनाएं उपलब्ध करवाए।

error: Content is protected !!