केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी) वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति की रविवार को सम्पन्न बैठक में चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 16 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में 11 से16 मई तक शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करने का भी निर्णय लिया गया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 21 जोड़ो का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
सामूहिक विवाह के सफल आयोजनार्थ एक समिति का गठन किया गया। नव गठित समिति में रामस्वरूप वैष्णव चोसला को अध्यक्ष
रमेश वैष्णव सराणा को सचिव बद्रीदास वैष्णव लक्ष्मीपुरा को कोषाध्यक्ष चुना गया।नव गठित कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया।
सचिव गोपी कृष्ण वैष्णव ने बताया कि नव गठित समिति प्राण प्रतिष्ठा एवम सामूहिक विवाह सम्मेलन के दायित्वों का संयुक्त रूप से निर्वहन करेगी।