भारत विकास परिषद ने फल वितरित कर मरीजो की कुशल क्षेम पूँछी

केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा स्थाई सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। परिषद सचिव वैद्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मरीजो को फल बाटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी जाती हैं एवम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। फल वितरण में चिकित्सालय के डॉ. दुर्गेश राय डॉ. अनूप व डॉ. मानसिंह बैरवा प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी सर्वेश विजय परिषद अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन कोषाध्यक्ष विमल कोठारी व परिषद सदस्य अशोक कुमार शर्माश्याम माहेश्वरी राजेश विजय रामधन प्रजापति विष्णु तेली गोपाल सोनी ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!