संत निरंकारी सत्संग भवन टांकावास ने किया पौधारोपण

केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)- संत निरंकारी मंडल दिल्ली की शाखा टांकावास में निर्माणाधीन संत निरंकारी सत्संग भवन पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से आज वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। प्रदूषण अंदर हो या बाहर दुखदाई है स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता को देखते हुए संत निरंकारी मिशन समय-समय पर पौधरोपण अभियान के आयोजन करता रहता है इसके साथ ही रक्तदान अभियान एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है
टाँकावास ब्रांच मीडिया सहायक सुरेश चंद्र कहार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान शुरू होने से पहले केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी,गुलगांव ब्रांच मुखी गोपाल लाल खटीक एवं टांकावास ब्रांच मुखी कालूराम जी निरंकारी के सानिध्य में केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी,टाँकावास सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार के मार्गदर्शन में अधिकारी प्रणाम करवा कर सद्गुरु प्रार्थना करवाई गई।
इसके पश्चात टाँकावास के साथ-साथ केकड़ी,धुंधरी,गुलगांव,जसवंतपुरा,उंदरी,रामथला,मोड़ी,बोगला आदि स्थानों से आए हुए लगभग 140 सेवादल के जवान और बहनों ने पौधारोपण अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
इस पौधारोपण अभियान में कालूराम निरंकारी द्वारा पौधारोपण कार्य सहज रूप से सुंदर हो पाए इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्य बांटा गया।
उक्त पौधारोपण अभियान सुबह 10:00 बजे शुरू होकर 3:00 बजे तक चला जिसमें गोल्डन डुरंडा,साइकस,बोतल पाम, पपीता,अमरूद,जामुन,गुडल, मोरपंखी,अशोका,चाइना पॉम सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1500 पौधों का पौधरोपण किया गया।

error: Content is protected !!