डॉ. राठी को RPSC अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई

केकड़ी 1 फरवरी(पवन राठी)राज्य सरकार द्वारा कलमकार डॉ जसवंत सिंह राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर दौड़ गयी।
डॉ राठी मूल रूप से एक पत्रकार है अच्छे कलमकार होने के साथ साथ मिलनसार मृदुभाषी एवम सहज उपलब्ध होने वाली सख्शियत है।
केकड़ी से रहा नाता
डॉ राठी का केकड़ी से विशेष नाता रहा है।2004 में डॉ राठी महका भारत मे थे ।उस समय कम्युनिटी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन होना था एक छोटे से निवेदन को स्वीकार कर डॉ राठी ने केकड़ी आकर उक्त विद्यालय का श्री गणेश अपने हाथों किया था।यह उनकी सहज उपलब्धता एवम सरल स्वभाव को परिलक्षित करता है।जब जब भी उनसे मिलने का अवसर प्राप्त हुवा हमेशा डॉ राठी ने उसे सहजता से स्वीकार किया।

error: Content is protected !!