कांग्रेसियों ने बताया केंद्रीय बजट को झूठ का पुलिंदा

अजमेर । पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन. डॉ संजय पुरोहित राजेंद्र गोयल ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा जारी केंद्रीय बजट 2022-23 को झूठ का पुलिंदा बताया है।
कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि केंद्रीय बजट से स्पष्ट दिखाई देता है कि देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है और भाजपा सरकार के पास ठोस दिशा नहीं है। बजट महंगाई बढ़ाने वाला है और इसमें किसानों, बेरोजगारों,युवाओं गरीब वंचित वर्ग मध्यम वर्ग लघु उद्योगों एवं महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कोई ब्लूप्रिंट नहीं है तथा राजस्थान की पूरी तरह से उपेक्षा की गई है। केंद्रीय बजट में टेक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई। आम बजट से आम जनता को निराशा मिली हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले बजट के प्रावधानों को ही पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में राजकोषीय घाटा दुगना हो गया है इस बजट के बाद घाटा और बढ़ने वाला है। केंद्रीय बजट में रोजगार के नए आंकड़े पेश किए गए हैं लेकिन कोई खास कार्य योजना नहीं बताई गई है इसका हश्र में दो करोड़ रोजगार. प्रतिवर्ष वादे जैसा होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट उद्योगपतियों की जेब भरने वाला एवं आम आदमी किसान मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट साबित होगा।

error: Content is protected !!