आरपीएससीः- डाॅ जसवंत सिंह राठी ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध भर्ती परीक्षाएं कराना प्राथमिकता:- डाॅ..राठी

अजमेर, 1 फरवरी। सदस्य डाॅ जसवंत सिंह राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर डॉ राठी ने कहा कि आयोग अभ्यर्थियों की आशाओं का केंद्र है। स्थापना से लेकर अभी तक आयोग ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए उतार-चढाव के अनेक पडाव पार किए हैं। समय की मांग के अनुरूप आयोग द्वारा परीक्षा पद्धति, पाठ्यक्रम व कार्यप्रणाली में सुधार किया जाता रहा है।
डाॅ.. राठी ने कहा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन उनकी प्राथमिकता रहेगी। अभ्यर्थियों से सीधा संवाद कायम हो सके इसकी व्यवस्था की जाएगी। जिन परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है उनका परिणाम शीघ्र जारी करना, लम्बित वादों के निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास उनके द्वारा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भर्ती परीक्षाओं, परिणामों व अभिस्तावना संबंधित विभागों को भिजवाने संबंधी कार्यों को समयबद्ध रूप से संपन्न करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने के प्रयास उनकी और से किए जाएंगे।
डाॅ. राठी 14 अक्टूबर, 2020 को आयोग सदस्य नियुक्त किए गए थे। इससे पूर्व समाज सेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। मास्टर आॅफ जर्नलिज्म तथा मास्टर आॅफ सोशल वर्क्स की शिक्षा प्राप्त कर समाज कार्य विषय में व्यावसायिक प्रवीणता हासिल की। समाज सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं के साथ-साथ यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन जैसी प्रतिष्ठित संस्था से भी जुड़े रहे।
डाॅ. राठी मेरा युद्ध कैंसर के विरूद्ध जैसी बहुचर्चित पुस्तक के लेखक भी हैं। आयोग में अपनी नियुक्ति के बाद से ही डाॅ.. राठी ने विभिन्न नवाचारों को बढ़ावा देने व परीक्षा प्रणाली के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डाॅ जसवंत सिंह राठी का संक्षिप्त परिचय

शैक्षणिक योग्यताएं:- मास्टर आॅफ जर्नलिज्म एण्ड मास कम्यूनिकेशन (एम.जे.एम.सी.)

डाॅ. जसवंत सिंह राठी का जन्म दिनांक 10 मार्च, 1964 को सैन्य सेवा पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ। स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नं-1, जयपुर से प्राप्त की। बास्केटबाॅल तथा वाॅलीबाॅल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। डाॅ राठी एक अच्छे घुड़सवार एवं राजस्थान पोलो क्लब के मानद सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही एक योग्यताधारी होम्योपैथिक चिकित्सक हैं तथा होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल, चंडीगढ़ से उपाधि प्राप्त की है (1982-1987) । अध्ययन एवं लेखन में अत्यधिक रुचि के कारण आपने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स डिग्री (एम.जे.एम.सी.) प्राप्त की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम – लोकसभा सचिवालय, भारतीय संसद के ब्यूरो आॅफ पार्लियामेंट्री स्टडीज एण्ड ट्रेेंनिंग द्वारा ‘‘संसदीय प्रणाली एवं पद्धतियां‘‘ विषयक कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अंतराष्ट्रीय युवा केन्द्र द्वारा वर्ष 1994 में युवा कार्यकर्ताओं हेतु ‘‘पर्यावरण सुरक्षा एवं पारिस्थितिकी संरक्षण’’ में सहभागिता की।
डाॅ.राठी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक विष्लेषक, मीडिया सलाहकार, डिबेट पैनलिस्ट, लेखक एवं स्वतंत्र पत्रकार रहे हैं। मीडिया पेशेवर के रूप में आपको 26 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। एक पत्रकार के रूप में, ‘‘भय अथवा पक्षपात’’ के बिना कार्य किया और सत्य, सटीकता, निष्पक्षता, मानवता और जवाबदेही के सिद्धान्तों के आधार पर पत्रकारिता में नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का सदैव प्रयास किया। विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में संयुक्त संपादक, कार्यकारी संपादक, संपादक एवं प्रबंध संपादक के रूप में उच्च पदों पर कार्य किया।
अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु समय-समय पर पुरस्कृत किया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं जिनमें विख्यात संगठन इंडियन फेडरेशन आॅफ यूनाइटेड नेशन्स एसोशियेसन सम्मिलित है।
कैंसर के अपने अनुभवों पर आधारित एक पुस्तक ‘‘मेरा युद्ध- केंसर विरूद्ध‘‘ का लेखन किया है। यह पुस्तक कैंसर रोगी एवं उनके परिवार को कैंसर से लड़ने में प्रभावी समझ एवं प्रेरणा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुई है।
निदेशक, राजस्थान राज्य बीज निगम, राजस्थान सरकार वर्ष 2013-14।
सदस्य- राजस्थान विधानसभा प्रेस गैलेरी सलाहकार समिति वर्ष 2005 से 2020।
सदस्य- राजस्थान पत्रकार और साहित्यकार कल्याण कोश प्रबंध समिति, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार वर्ष 2010-2013।
प्रतिनिधि सदस्य- इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी (आई.एन.एस) वर्ष 2010-11।
कार्यकारी सदस्य- राजस्थान चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री- वर्ष 1992-94।
पूर्व सदस्य- क्षेत्रीय रेलवे सलाहाकार समिति, पश्चिम रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार।
पूर्व सदस्य- दूरभाष सलाहकार समिति, दूरसंचार मंत्रालय, भारत सरकार।

पुरस्कार:-
राजस्थान वर्किंग जर्नलिज्म यूनियन द्वारा ‘‘कलमश्री पुरस्कार’’, 2012
‘‘विशेष सम्मान’’- पिंक सिटी प्रेस क्लब द्वारा वर्ष 2013-14 एवं 2017-18

error: Content is protected !!