आरपीएससीः- आयोग को मिले 3 वरिष्ठ उप सचिव

अजमेर, 1 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में नव सृजित वरिष्ठ उप सचिव के पद पर 3 कार्मिकों को पदोन्नत किया गया। आयोग सचिव श्री एच.एल अटल ने बताया कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक द्वारा की गई अभिशंसा अनुसार सहायक सचिव संवर्ग से श्री अजय सिंह चौहान, श्री सत्यनारायण शर्मा तथा निजी सचिव संवर्ग से सुश्री संगीता जैन को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। पदोन्नत होने वाले कार्मिकों द्वारा पदों के सृजन के लिए राज्य सरकार तथा पदोन्नति के लिए अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!