कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से रविवार को पेश होगी चादर

अजमेर । सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810 वें उर्स के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से रविवार को अपराह्न 12:15 बजे को चादर पेश की जाएगी
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन एवं महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदर डॉ खानु खान बुधवाली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन दरगाह शरीफ में चादर पेश करेंगे एवं सोनिया गांधी का पैगाम पढ़कर सुनायेगें!

error: Content is protected !!