244 मरीजों का फॉलोअप शिविर संपन्न

केकड़ी 6 फरवरी(पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी एवम डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में लायंस भवन पोकी नाडी जयपुर रोड पर संपन्न हुआ । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिविर का शुभारंभ श्री गणेश जी के चित्र के सामने प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति , लायन पुरुषोत्तम गर्ग ,डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । लायंस क्लब के सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि 10 जनवरी 12 जनवरी 14 जनवरी 2022 को यह 244 ऑपरेशन के आंखों का जांच कर के नंबर निकाले गए । लायंस क्लब केकडी के कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि चश्मा के नंबर निकालने का कार्य संपन्न हुआ । 16 मार्च को चश्मे वितरण किए जाएंगे । प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया की निशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा व लेंस प्रत्यारोपण शिविर 6 मार्च रविवार को लायंस भवन पोकि नाड़ी जयपुर रोड में लगाया जाएगा । इस शिविर में लायन विनय पांड्या, लायन मुरारी गर्ग, लायन आसाराम जांगिड़, कंपाउंडर लोकेश शर्मा, प्रवीण कुमार, मुकेश मेघवाल, मुकेश कुमार रेगर, मनोज, रामप्रसाद वैष्णव ,आकाश वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया।

error: Content is protected !!