कोटा में पूनिया को काले झंडे दिखाया जाना ओछी मानसिकता का परिचायक-देवनानी

अजमेर, 06 फरवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कोटा दौरे के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने, पत्थरबाजी और अभद्र व्यवहार करने की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचायक है और लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।
देवनानी ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कुप्रबंधन और कुशासन जैसे मुद्दों के साथ रीट में बड़े स्तर पर हुई धांधली की जिम्मेदार कांग्रेस जनता की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांगे्रस अब ओछी मानसिकता के साथ ऐसे हथकंडे अपना रही है, जिसकी जितनी भत्र्सना व कड़ी निंदा की जाए, कम है।

error: Content is protected !!