केकड़ी 6 फरवरी (पवन राठी)कांग्रेस के गुजरात प्रभारी -राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने भवन हादसे में मृत आमीन खान के घर पंहुचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।शर्मा ने मृतक के पिता अब्दुल सलाम को मुख्य मंत्री सहायता कोष से प्राप्त एक लाख रुपयों का चेक सौंपा।शर्मा ने परिजनों से कहा सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।मृतक के परिवार को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश भी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।
गौर तलब है कि अजमेर कोटा मार्ग पर 4 फरवरी को निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन गिरने से वंहा वेल्डिंग का काम कर रहे आमीन खान पुत्र अब्दुल सलाम की मलबे में दब जाने से मृत्यु हो गई थी।
डॉ रघु शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली पूर्व पार्षद अब्दुल जब्बार सहित अनेक कांग्रेस जन थे।