प्रीति शर्मा मेनन ने ख्वाजा गरीब की दरगाह पर माथा टेका, पुष्कर में किए ब्रह्मा जी के दर्शन

आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन अजमेर मे एक दिवसीय दौरे पर रही यहां प्रीति शर्मा 810वें सालना उर्स के मौके पर सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की जियारत के बाद वह पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंची वहां पर प्रीति शर्मा ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की इस अवसर पर प्रीति शर्मा के साथ राजस्थान महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक मौजूद रही।

प्रीति शर्मा मेनन ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर देश में सुख, शांति की कामना की और कहां करोना जैसी भयंकर बीमारी देश से चली जाए, लोगों को फिर से रोजगार मिले क्योंकि बहुत दुख सहा है पिछले 2 साल में हमारे देश ने और जो देश में नफरत फैल रही है वह खत्म हो जाए

आम आदमी पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में काफी मेहनत कर रही है मैं आज पार्टी की सफलता की कामना भी करने आई हूं पार्टी गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अच्छी तरीके से जमकर मेहनत कर रही है आम आदमी पार्टी आम लोगों की सुख सुविधाओं के लिए खड़ी हुई है इसके अलावा हमारा और कोई भी एजेंडा नहीं है और मेरा यह मानना है कि सारी पार्टियों को यही करना चाहिए जो हमारे संविधान में लिखा हुआ है वह सहूलियतें हर आम इंसान को मिल जाए यही हमारी प्रार्थना है

विश्व में एकमात्र मंदिर है यह ब्रह्मा देव का मूर्ति के दर्शन करके लगा कि इसमें अद्भुत शक्ति है कुछ अजीब सा ही आकर्षण है ऐसी शक्ति मैंने कहीं नहीं देखी है परंतु हम इस को संभाल नहीं पा रहे हैं जिसका मुझे बहुत दुख है मंदिर परिसर कि दीवारों में दरारे इस तरीके से पड़ गई है जिससे मंदिर कभी भी ढह सकता है और अगर यह होता है तो इससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी यह बहुत जरूरी है कि सरकारें मिलकर अपने आपसी मतभेदों को साइड में रख इस मंदिर को रिपेयर करें भारत देश का हर नागरिक इसने अपना योगदान देने के लिए तैयार होगा अगर हम अयोध्या में दान देकर योगदान करके मंदिर बना सकते हैं तो हम हमारा पुष्कर मंदिर भी रिपेयर कर सकते हैं बस सरकार की नियत होनी चाहिए

आज अजमेर जिला सचिव त्रिवेंद्र पाठक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफ़ाक अली, जिला प्रवक्ता कल्पित हरित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव ऋषिदत्त शर्मा, हेमनंदिनी, देवांशु भट्टाचार्य, विनय चेनानी, ज्योति व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!