पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी की एवरग्रीन एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ बनाया रिल्स, फैंस हुए गदगद

जमाना रिल्स का है, जहां आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे तक रिल्स खूब रिल्स बना रहे हैं और वाहवाही बटोर रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का भी कोई जोड़ नहीं। वे भी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिल्स बना कर जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपना रीसेंट रिल्स भोजपुरी की एवरग्रीन एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं पवन का यह रिल्स उनके फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

रिल्स एक खूबसूरत गाने पर बना है, जिसमें पवन और स्मृति सिन्हा बेहद अलग अंदाज में नज़र आये हैं। इस वजह से रिल्स को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं। पवन के इस रिल्स से उनके फैन्स भी गदगद हैं और वे कह रहे हैं कि पवन सिंह ने इंडस्ट्री में एक लकीर खींची है, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए। वहीं, उनके फैन्स ने इस रिल्स को खूब शेयर भी किया है। आपको बता दें कि पवन ने यह रिल्स लंदन में बनाया है, जो अब हर जगह वायरल हो रहा है।
Zindagi Reels with @smritysinha_official ji
#pawansinghzindagi #instagood #reels @vyrlbhojpuri @renukapanwar @sultanofficial
https://www.instagram.com/reel/CZ4MyEWKsSX/?utm_medium=share_sheet

वैसे पवन सिंह भोजपुरी के एक मात्र ऐसे सुपर स्टार हैं, जिनके चार्टबस्टर कई गानों पर मिलियन मिलियन रिल्स बन चुके हैं, इनमें पुदीना जैसे गाने शामिल हैं। तो उनका सबसे फेमस गाना लॉलीपॉप ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ ही रखा है और उसकी गूंज चीन में भी हाल के समय में सुनाई दी है। इसके रिल्स भी बहुत बने हैं। यही वजह है कि पवन जहां एक ओर भोजपुरी म्यूजिक और बॉलीवुड म्यूजिक से ट्रेंड सेट कर रहे हैं, वहीं रिल्स की दुनिया में भी वे काफी लोकप्रिय हैं।

error: Content is protected !!