नारकीय जीवन जीने को मजबूर कोटडा वार्ड दो के निवासी

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से कोटडा वार्ड नंबर 2 में पिछले 1 साल से जो सीवरेज का कार्य चल रहा है उसे जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सीवरेज का काम करने वाले ठेकेदार ने पूरे वार्ड को लंबे समय से जगह-जगह से खोद रखा है जिससे यहां के रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है घरों से बाहर नहीं निकल सकते, मिट्टी घरों में घुस रही है, खड्डे हो रहे हैं, रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है कई बार इसकी शिकायतें सीवरेज ठेकेदारों को कर दी परंतु वह काम अधूरा छोड़ कर चला गया है ।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने इस संदर्भ में राजस्थान संपर्क पोर्टल जिलाधीश, संभागीय आयुक्त, नगर निगम आयुक्त को ईमेल व पत्र भेजकर कोटडा वासियों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!