मुंबई, 23 फरवरी 2022 : भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रैंड टाटा मोटर्स ने एसयूवी वर्ग में अपनी नेतृत्व की स्थिति का जश्न मनाते हुए आज, “एसयूवी का अनटेम्ड काज़ीरंगा एडिशन” लॉन्च किया। यह मॉडल भारत के समृद्ध भौगोलिक क्षेत्र और जैविक विविधता से प्रेरित है और इसमें भारत के महान राष्ट्रीय उद्यानों को भी सम्मान दिया गया है। एसयूवी के प्रतिष्ठित और अपनी तरह के विशेष संस्करण मे भारत की पहली और सुरक्षित सब कॉम्पैक्ट एसयूवी- द पंच, भारत की पहली जीएनसीएपी 5 स्टार रेटेड कार नेक्सॉन, लैंडरोवर के डीएनए के साथ मिलने वाली कंपनी की प्रीमियम एसयूवी हैरियर और कंपनी की मशहूर और सबसे महत्वपूर्ण 7 सीटर एसयूवी सफारी को शामिल किया जाएगा। काज़ीरंगा संस्करण के लिए बुकिंग आज से शुरू होगी और यह संस्करण टाटा मोटर्स की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर केवल अपने संबंधित टॉप ट्रिम्स पर उपलब्ध होगा।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड में मार्केटिंग और कस्टमर केयर विभाग के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजन अंबा ने इस अवसर पर कहा, “एसयूवी की दिशा में उपभोक्ताओं का झुकाव वैश्विक ट्रेंड बन चुका है। और भारत में भी यही ट्रेंड चल रहा है। हम अपनी नई फॉरएवर रेंज की एसयूवी के साथ इसी ट्रेंड पर खास ध्यान दे रहे हैं, जिसकी हमारे उपभोक्ताओं ने काफी सराहना की। हमें खुशी है कि इंडस्ट्री के मौजूदा माहौल में बाजार में उपलब्ध बेशुमार विकल्पों के बीच हम नंबर #1 एसयूवी ब्रैंड बनकर उभरे हैं। इसके लिए हम अपने सभी उपभोक्ताओं को ब्रांड में अपना भरोसा बरकरार रखने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। अपनी सफलता की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए, हमें एसयूवी का अनटेम्ड काज़ीरंगा संस्करण पेश करके काफी खुशी हो रही है। इस संस्करण के निर्माण में भारत में पाई जाने वाली समृद्ध जैवविविधता से प्रेरणा ली गई है। काज़ीरंगा नेशनल पार्क में पाए जाने वाले वाले एक भारतीय सींग वाले गैंडे, जो अपनी रफ्तार और ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, के प्रतीक की तर्ज वाली यह रेंज हमारी सच्ची एसयूवी के “गो एनीव्हेअर” की खासियत को मजबूत करती है। इसके साथ ही न्यू फॉरएवर के ब्रांड वादे के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस नई लॉन्चिंग से इस श्रेणी में हमारी नेतृत्व की स्थिति और मजबूत होगी।”
हाल में ही टाटा मोटर्स ने पंच काज़ीरंगा संस्करण को आईपीएल फैंस के लिए नीलामी में रखने की अपनी योजना की भी घोषणा की है। नीलामी से हासिल इस धन का उपयोग काज़ीरंगा नेशनल पार्क में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयास के लिए किया जाएगा।
काज़ीरंगा रेंज के उल्लेखनीय गुण :
इस नई रेंज के वाहनों की पेशकश में सभी कारों के संपूर्ण डिजाइन को पूरी तरह से निखारते हुए दिलचस्प फीचर जोड़े गए हैं। कार के सभी मॉडलों की बाहरी बॉडी को ग्रासलैंड बीज रंग में बनाया गया है। डबल टोन रूफ की फिनिशिंग पियानो ब्लैक रंग में की गई है। कार की सीटों की गद्दियों को गहरे पीले और भूरे रंग की होंगी। उष्णकटिबंधीय लकड़ी से कार का डैशबोर्ड बनाया गया है। कार के भीतरी भाग में कई जगह बीज रंग का प्रयोग किया गया है, जिससे यह एसयूवी अपनी खास थीम की ज्यादा से ज्यादा झलक देती है। इससे कार की भीतरी खूबसूरती का अहसास और बढ़ जाता है। कार की आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर एक-दूसरे का सामना कर रहे दो गैंडों के शरीर के मुख्य भाग के रेखाचित्र को संक्षिप्त रूप में उभारा गया है। सफारी में यह आकृति दूसरी पंक्ति के सीटों के हेडरेस्ट पर दिखाई देती है। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर नए सैटिन ब्लैक राइनो मस्कट टाटा मोटर्स के असली एसयूवी के गो-एनीव्हेअर नजरिये पर जोर देता है। साथ ही मस्कट की ठोस मजबूती का भी प्रतिनिधित्व करता है।