अजमेर उत्तर क्षेत्र में 40 स्थानों पर लगेंगे हैंडपम्प

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 01 मार्च। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी की अभिशंसा पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 40 हैंडपम्प लगाने की स्वीकृति जारी की है। यह हैंडपम्प लगने से क्षेत्रवासियों को गर्मी के दिनों में पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
देवनानी ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत विभिन्न स्थानों पर हैंडपम्प लगाने की मंजूरी देते हुए प्रस्ताव जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भेजा था। यह वह क्षेत्र हैं, जहां गर्मी के दिनों में पानी की समस्या बनी रहती है। हैंडपम्प लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!