अजमेर, 01 मार्च। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव से अजमेर सहित प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की कामना की। देवनानी ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
देवनानी ने सुबह साढ़े छह बजे मंदिरों के दर्शन करने की शुरूआत पुष्कर रोड पर रसायनशाला स्थित अर्जी वाले महादेव मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने फाॅयसागर रोड पर प्रेमजी की बगीची में महादेव मंदिर, मदारगेट स्थित शांतेश्वर, नया बाजार स्थित शिवबाग महादेव मंदिर, वैशाली नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर, नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में भगवान शिव और नौसर माता मन्दिर में गौरीश्वर देवालय के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने पुष्कर में तपोनिष्ठ राष्ट्रीय सन्त,परम पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज कोषाध्यक्ष: श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र न्यास,अयोध्या के दर्शनलाभ प्राप्त कर पुष्कर स्थित चित्रकूट धाम में महादेव मंदिर और हाथीखेड़ा स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ प्रकाश बंसल अशोक जी मुदगल रमेश चेलानी हेमलता बंसल सीताराम शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील सिंह राजावत, रचित कच्छावा संजय गर्ग अंचित परिहार ,संजय चैहान,गजेन्द्र शर्मा,सुरेश जी चारभुजा आदि मौजूद रहेे।