महाशिवरात्री पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

केकड़ी 1 मार्च (पवन राठी)महाशिवरात्री के पावन पर्व पर उपखंड क्षेत्र में अनेको धार्मिक आयोजन हुए जिनमे आस्थावान भक्तों का सैलाब उमड़ा।
केकड़ी शहर के विभिन्न मंदिरों सहित पारेश्वर महादेव-झरनेश्वर महादेव-सिद्ध पीठ काला भाटा- सहित अनेक शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना सहस्त्रधारा एवम अभषेक सम्पन्न हुए।भक्तजनों ने पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी।
शहर में भाग्योदयेश्वर मंदिर निर्मलेश्वर महादेव-तत्तकालेश्वर महादेव विद्युतेश्वर महादेव निलकंठ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब विशेष पूजा अर्चना के लिए उमड़ा।
केकड़ी शहर में माली समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।यह शोभायात्रा संस्था भवन पुरानी केकड़ी से प्रारंभ होकर सूरजपोल गेट-मानक चोक-चारभुजा मंदिर- लोढाचोक- खिड़की गेट- सदर बाजार-घंटाघर- जूनिया गेट- जयपुर रोड होते हुए गुजरवाड़ा स्थित समाज के छात्रावास पंहुच सम्पन्न हुई।शोभा यात्रा में महिला पुरुष कीर्तन करते हुए चल रहे थे।भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी।

error: Content is protected !!