दयानंद महाविद्यालय के कला विद्यार्थियों का प्रशिक्षण विनिमय हेतु चयन एवं प्रशिक्षण

दयानंद महाविद्यालय के चित्रकला स्नातकोत्तर विभाग के विद्यार्थियों को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया।
प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकान्त ने बताया कि विभाग में कई नवीन पाठ्यक्रम को शुरू किये जा रहा है, जैसे ग्राफिक्स, लोक कला, पारंपरिक कला, मूर्तिकला एवं एडवांस कंपोजिशन फ्रेस्को आदि इस कार्यक्रम को विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु शिल्पी एवं प्राध्यापिका डॉ. अनीता शर्मा के निर्देशन में संपन्न कराया ।
उदयपुर के भूपाल नोबलस विश्वविद्यालय के फाइनआर्ट विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन राठौड़ एवं प्राध्यापिका भावना झाला द्वारा ग्राफिक्स के गुर सिखाए गए ।
कोलोग्राफ,लीनो एवं एचिंग का परीक्षण देकर पारस्परिक कला आदान प्रदान की शुरुआत की कला विद्यार्थियों ने कला गुरुओं से कला सम्बंधित प्रशन करके अपनी कला जिज्ञासा शांत की । विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन राठौड़ का धन्यवाद करते हुए कहा “कला का आदान-प्रदान निश्चित रूप से कला जगत को नवीन आयाम देगा” ।
साथ ही “टखमण 28” कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हेमंद द्विवेदी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर एल. एल.वर्मा से कला चर्चा कर कला के बारे में ज्ञानार्जन किया । शिल्पग्राम एवं भारतीय लोक कला मंडल का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए रोचक व मनोरंजक रहा ।
उदयपुर की ऐतिहासिक इमारतों तथा झीलों के दर्शन कर विद्यार्थियों ने कला इतिहास को जाना दयानंद कॉलेज के पंकज शर्मा , अक्षिता राठोड़, दिपंशी शर्मा, हनुमान प्रजापत, तनिश शर्मा, ध्रुव सोनी आदि विद्यार्थियों का उक्त कला कार्यक्रम हेतु चयन किया गया था । प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकान्तने चयनित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाए दी ।

error: Content is protected !!