दयानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत के निर्देशन में एक शैक्षणिक ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन दिनांक 12 मार्च 2022 को किया गया। यह ऐतिहासिक भ्रमण जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों का था। इसमें 40 विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाया गया इस भ्रमण पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार कसोटिया, श्री कपिल कुमार एवं डॉ. प्रीति सिंह प्राध्यापक भी सम्मिलित हुए। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत इस प्रकार के भ्रमण को विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।