दयानंद महाविद्यालय के अंग्रेजी साहित्य विभाग के तत्वावधान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत के निर्देशन में दो दिवसीय साहित्य एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें 30 विद्यार्थियों को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ले जाया गया जहां विद्यार्थियों के ने विभिन्न साहित्यिक सत्रों में भाग लिया इन सत्रों के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन का अवसर प्राप्त हुआ साथ ही साहित्य जगत की जानी-मानी एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तियों जैसे शशि थरूर, डी. बी.सी. पेरी (अमेरिकन) अनंदिता घोष, वैज्ञानिक लेखक प्रणय लाल, आदित्य माहेश्वरी, इलियाना एवं अरुदती सुब्रमण्यम जैसी साहित्यिक हस्तियों को जानने एवं सुनने का अवसर प्राप्त हुआ लिटरेचर फेस्टिवल के सत्रों में भाग लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों को जयपुर के ऐतिहासिक स्थानों जैसे आमेर का किला, हवा महल, जल महल, जवाहर सर्किल, पत्रिका गेट, बिरला मंदिर, मोती डूंगरी गणेश मंदिर आदि का भ्रमण करवाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री बंसल एवं सहायक आचार्य गुलनाज़ खानम भी सम्मिलित हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के साहित्य एवं शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए बहुत आवश्यक है।
Attachments area