राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा रजि. ने युवा होली महोत्सव मनाया

*राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा रजि. की अजमेर युवा कार्यकारिणी का युवा होली महोत्सव का आयोजन डी.सी फ़ार्म गढ़ी मालियान पर हुआ,माली महासभा के अजमेर शहर युवा अध्यक्ष दिलावर चौहान ने बताया की इस युवा होली महोत्सव में सम्पूर्ण अजमेर जिले के युवाओं ने भाग लिया,इस कार्यक्रम में अजमेर शहर की उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा के अध्यक्षों द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी पदाधिकारियो की महासभा को मज़बूत करने की शपथ दिलाई गई इसके उपरांत सभी ने फूलो से होली खेल फाग संगीत पर हर्षोंउल्लास के साथ महोत्सव मनाया इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा (रजि.) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत,युवा प्रदेश अध्यक्ष नवीन कछावा,पूनम चंद मारोठिया,महेश चौहान,घीसु गढ़वाल,हेमराज सिसोदिया, देहात अध्यक्ष राजेंद्र महावर, चेतन सैनी,माखन लाल मारोठिया,कैलाश चौहान,नरेंद्र तूनवाल,सुनीता चौहान, भावना चौहान, संतोष मौर्य,राजेश भाटी,प्रदीप कछावा,प्रथ्विराज सांखला,हेमेंद्र सिंगोदिया सहित सैंकड़ों समाज बंधुओ ने कार्यक्रम में भाग लिया*

नवीन कछावा
युवा प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) 9251004732

error: Content is protected !!