आज का राशिफल व पंचांग : 31 अक्टूबर, 2026, शनिवार

आज और कल का दिन खास
31 अक्टूबर 2026 : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज।
31 अक्टूबर 2026 : स्कंध षष्ठी आज।
31 अक्टूबर 2026 : इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि आज।
01 नवम्बर 2026 : अहोई अष्टमी व्रत और पूजा कल।
01 नवम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ – मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस कल।
01 नवम्बर 2026 : कालाष्टमी कराष्टमी कल।
01 नवम्बर 2026 : राधा कुंड स्नान कल।
01 नवम्बर 2026 : कालिका पूजन कल।
01 नवम्बर 2026 : भानु सप्तमी कल।
01 नवम्बर 2026 : व्यापारिक बहीखाता व अन्य खरीदी के लिए कल पूरा दिन शुभ है।
आज का राशिफल
***************
31 अक्टूबर, 2026, शनिवार
===================
मेष राशि : आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। दांपत्‍य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
वृषभ राशि : आपका प्रयास आज रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा, नए अवसर जीवन में परिवर्तन आएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। धनलाभ मिलेगा। पुराने समय से रुके पड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे। परिवार में एकजुटता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन राशि : धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति होगी और दिन शुभ रहेगा और यात्रा मंगलमय होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज आपके किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है और बचपन की यादें फिर से ताजा होंगी। व्‍यापारियों को निवेश में लाभ होगा।
कर्क राशि : भागीदारी में लाभ न के बराबर है। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे और शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। मित्रों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में बाधाएं आ सकती हैं। आज भूमि और भवन क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी फैसला न लें।
सिंह राशि : अशुभ समाचार मिलने से तनाव, अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं, सोचसमझकर फैसला लें।
कन्या राशि : यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता, आशानुकूल लाभ, अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। व्‍यापारियों को निवेश में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए भी आज का दिन शुभ है। दोस्‍तों से मदद मिलेगी।
तुला राशि : रुका धन मिलेगा, प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा, यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा। वकीलों और डॉक्‍टरों के लिए आज का दिन शुभ है। आपके किसी सरकारी काम में आ रही बाधाएं आज समाप्‍त होंगी।
वृश्चिक राशि : आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। परिवार का कोई शख्‍स आगे बढ़कर आपकी मदद करेगा। दोस्‍तों से भी मदद मिलेगी।
धनु राशि : कार्यों में बाधा की आशंका है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें, इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। दुर्घटना से बचाव अपेक्षित है। वाहन धीरे चलाएं। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। किसी से मेलजोल बढ़ाने से पहले एक बार सोच लें। कोई शख्‍स आपको धोखा सकता है। सचेत रहें।
मकर राशि : यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा, पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। ऑफिस में बॉस से भी आपको प्रशंसा मिल सकती है। मित्रों के साथ दिन भी खुशमय बीतेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। शाम के वक्‍त कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कुंभ राशि : कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। सेहत को लेकर लापरवाही भी आपको भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप खानपान का विशेष ध्‍यान रखते हुए सावधानी बरतें।
मीन राशि : भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। सफलता आपका इंतजार कर रही है। दांपत्‍य जीवन में आज मधुरता आएगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी।
आज का पंचांग
===========
31 अक्टूबर 2026, शनिवार
***********************
तिथि षष्ठी 04:59 PM आगे – सप्तमी
योग सिद्ध 05:31 PM आगे – साघ्य
करण वणिज 04:59 PM विष्टी अगले दिन – 07:26 PM आगे – बव, बालव
नक्षत्र आद्रा 07:12 AM पुनर्वसु अगले दिन – 05:40 AM आगे – पुष्य
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
सूर्योदय 06:31 AM
सूर्यास्त 05:37 PM
चन्द्रमा मिथुन 00:01 AM
राहुकाल 09:18 AM – 10:41 AM
विक्रमी संवत्   2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त – अभीजित 11:42 AM – 12:26 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!