केकडी 5 अप्रेल*(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की आवश्यक बैठक विनायक वाटिका में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस तथा स्थापना दिवस से बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह सप्ताह मनाने व पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओ की सूचियां बनाने हेतु कार्यक्रमों की रचना की गई। स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए दशरथ साहू को संयोजक वह रोहित जांगिड़ तथा सत्यनारायण माली को सह संयोजक बनाया गया तथा सेवा सप्ताह के तहत सभी मोर्चों द्वारा सेवा कार्य करने की संरचना की गई वह 14 तारीख को अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का संयोजक एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत को संयोजक बनाया गया, इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी व जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की अपील कि व सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता 6 अप्रेल बुधवार को प्रातः 8:30 बजे तक अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराए, तथा इसके पश्चात पन्ना प्रमुख सम्मेलन शक्ति केंद्र संख्या 8 मालियों की संस्था भवन पुरानी केकडी में प्रात 9 बजे से प्रारंभ होगा वहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामूहिक उद्बोधन का प्रसारण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,
किसान जिला मंत्री धनराज चौधरी,एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पार्षद कैलाश चौधरी,पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी,खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित सिखवाल, दीपक गोपलान, जोनी चौधरी, दीप सिंह,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली, ओबीसी मोर्चा मंत्रीकेदार साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।