गहराते पेयजल संकट को लेकर आला अधिकारियों से मिले दिलावर

कोटा, 07 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर ने उनके विधानसभा क्षैत्र में पेयजल की हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित सम्बन्धित अधिकारियों से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।
दिलावर ने बताया कि रामगंजमंडी विधानसभा क्षैत्र का अधिकांश हिस्सा डार्क जोन में होने से पानी काफी नीचे चला गया है पेयजल के स्रोत कुएं, बावडी, ट्यूबवैल व हैण्डपम्पों में पानी सूख चुका है इस कारण से लोगों को पीने के लिए पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। विभाग की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण रामगंजमंडी-पचपहाड़ एवं बोराबास-मंडाना पेयजल परियोजना की नियमित मोनेटरिंग नहीं होने से रामगंजमंडी नगर व सातलखेडी जैसे बड़े कस्बों में 3 से 4 दिन में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्रामीण क्षैत्र में तो हालात और भी ज्यादा खराब है वहां तो देखने वाला कोई नहीं है।
दिलावर ने कहा कि चम्बल के किनारे की कॉलोनियां/बस्तियां जो नगर निगम कोटा दक्षिण केे अन्तर्गत आती है उनमें से आंवली, रोझडी, नयागांव, दौलतगंज, रथकांकरा, बंधा व धर्मपुरा में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है लोग पैसे से पानी खरीदकर काम चला रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों को जरा भी शर्म नहीं आ रही है। दिलावर ने कहा कि वै लगातार तीन सालों से इन बस्तियों में पेयजल संकट के समाधान के लिए जिला कलेक्टर सहित विभाग के आला अधिकारियों को निवेदन करते आ रहे हैं लेकिन उनके जूं तक नहीं रैंग रही है।
दिलावर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सुकेत कस्बे में 17 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का काम चल रहा है लेकिन सुकेत कस्बे की गरीब बस्तियां जिनमें अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं उन बस्तियों को निर्माणाधीन पेयजल योजना से वंचित रख दिया गया है वहां पर पाईपलाईन नहीं बिछाई गई है जो उचित नहीं है वहां निवास कर रहे लोगों के साथ अन्याय की पराकाष्ठा है। दिलावर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि छूटी हुई सभी बस्तियों में पेयजल पाईपलाईन डालकर पीने का पानी उपलब्ध कराया जावें अन्यथा ठीक नहीं होगा।
दिलावर ने विभाग के अधिकारियों को निवेदन के साथ-साथ चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि उनके विधानसभा क्षैत्र में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान की कार्यवाही की जावें अन्यथा मजबूर होकर जनता के साथ सडक पर उतरना पड़ेगा, उनके अनुनय-विनय को कमजोरी न समझे। दिलावर ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर को नल से पानी उपलब्ध कराने की योजना को तीव्र गति से लागू किया जावें क्योंकि अभी तक इस योजना का धरातल पर कोई काम होता दिख नहीं रहा है।
दिलावर ने यह भी कहा कि जिन कॉलोनियों/बस्तियों व गांवों मंे पेयजल का कोई साधन नहीं है ओर लोग कई-कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बूझा रहे हैं ऐसे सभी स्थानों को चिन्ह्ति करके वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जावें इसमें किसी प्रकार की काई कोताई न बरती जायें साथ ही अधिकारी भी ऐसे इलाकों में जाकर नियमित रूप से मोनेटरिंग कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!