नई दिल्ली, 12 अप्रैल, 2022ः डिजिटल परिवर्तन, परामर्श एवं बिजनेस रीइंजीनियरिंग सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा की अनुसंधान एवं विकास इकाई मेकर्स लैब ने रोब्लॉक्स प्लेटफॉर्म पर सीखना मनोरंजक बनाने के लिए महाराष्ट्र के पारागांव में अपनी तरह का पहला ‘मेटा विलेज ‘ लांच करने की आज घोषणा की। इस मेटा विलेज की लांचिंग के साथ ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करते हुए टेक महिन्द्रा जमीनी स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवप्रवर्तन को गति प्रदान करेगी।
इस मेटा विलेज से विद्यार्थी रोब्लॉक्स पर खेलते हुए कंप्यूटर की बुनियादी बातें और भारत मार्कअप लैंग्वेज में कोडिंग सीख सकेंगे। बुनियादी बातें और भारत मार्कअप लैंग्वेज मेकर्स लैब द्वारा तैयार एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी को भी अपनी मातृभाषा में कोड करने में समर्थ बनाता है। प्रौद्योगिकी की ताकत का दोहन कर ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की टेक महिन्द्रा की पहल के तहत मेकर्स लैब पहले से ही बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी चीजें और बीएचएएमएल सीखाता रहा है।
टेक महिन्द्रा के मेकर्स लैब के वैश्विक प्रमुख निखिल मल्होत्रा ने कहा, ‘ हमारा मानना है कि अनूठे दृष्टिकोणों और नयी प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने के लिए शिक्षा प्रणाली को निरंतर तैयार करना चाहिए जिससे वह संभावनाओं को पूर्ण दोहन कर सके। मेटावर्स भी एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिसमें तल्लीनता भरे डिजिटल अनुभवों के जरिये सीखने के क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता है। मेटा विलेज की लांचिंग के साथ टेक महिन्द्रा ऐसे अनूठे समाधान तैयार करने के लिए मेटावर्स की ताकत का उपयोग करेगी जो समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। टेकएमवर्स के तहत मेटा विलेज ग्रामीण भारत में बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को मनोरंजक बनाएगा जिससे उन्हें कल का नेता बनने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल विकसित करने का एक अवसर मिलेगा।’
यह प्रशिक्षण रोब्लॉक्स परगांव मेटा विलेज में एक कक्षा के जरिये प्रदान किया जाएगा। पारागांव मेटावर्स में डिजिटल ट्विन पाने वाला पहला भारतीय गांव है। ये विद्यार्थी लाइव एवं ऑफलाइन सत्रों के लिए मेटा विलेज में कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
टेक महिन्द्रा अनूठी डिजिटल प्रौद्योगिकियों और वर्चुअलाइजेशन सॉल्यूशंस की पेशकश करती है जिससे मस्ती के साथ चीजें सीखी जा सकें और प्रभावी ढंग से शिक्षा दी जा सके। अपनी नेक्स्ट डॉट नाउ रूपरेखा जिसका लक्ष्य मानव केंद्रित अनुभव को बढ़ाना है, के तहत टेक महिन्द्रा ऐसी उभरती प्रौद्योगिकियों और समाधानों में निवेश करने पर ध्यान देती है जो डिजिटल परिवर्तन को समर्थ बनाते हैं और ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करते हैं।