दिनांक 18.04.2022। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में दिनांक 19.04.2022 को प्रातः 11ः00 बजे जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुरारी लाल वर्मा, जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर एवं जिला कलक्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
जिलापरिषद, जिला स्थाई समितियों की बैठक का किया जायेगा आयोजन
दिनांक 18.04.2022। जिला परिषद, स्थाई समितियों की बैठक का अयोजन दिनांक 19.04.2022 को किया जायेगा। स्थाई समिति की बैठकांे में ग्रामीण विकास, सामाजिक सेवाएं, सामाजिक विकास, एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की जायेगी।प्रातः 11ः30 बजे जिला प्रमुख के निर्देषन व श्रीमती गौरली उर्फ गौरा देवी की अध्यक्षा में सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय स्थायी समिति का आयोजन किया जायेगा जिसमें श्रीमती साबरा बानो, श्री दिलीप पंचार, श्रीमती कांता देवी, श्रीमती संजु देवी सदस्यगण एवं स्वच्छ भारत मिषन के प्रभारी अधिकारी, उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11ः50 बजे श्री राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी की अध्यक्षता में विकास एवं उत्पादन कार्यक्रम स्थाई समिति का आयोजन किया जायेगा जिसमें श्रीमती परमेष्वरी, श्रीमती रूकमा देवी, श्री श्रवण सिंह रावत, श्री षिवराज भील सदस्यगण एवं अधिषाषी अभियंता, प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का किया जायेगा आयोजन
दिनांक 18.04.2022। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में दिनांक 19.04.2022 को मध्यान्ह् 12ः15 बजे साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक में माननीय सांसदगण, विधायकगण, जिला परिषद सदस्यगण, प्रधानगण एवं जिले के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत, पन्द्रहवे वित्त अयोग वर्ष 2022-23 हेतु वार्षिक योजना के बजट का अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जायेगा।बैठक में जिले की पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सडकों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं षिक्षा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा व अन्य विभागों के क्रियाकलापों पर विचार विमर्ष किया जयोगा।
दीपक कादीया
7737597589