केकड़ी 18 अप्रैल (पवन राठी)केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी दसरथ जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
गौर तलब है कि 1 अप्रैल 2022 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वह नल पर पानी भर रही थी तो तसवारिया निवासी दसरथ जाट ने छेड़छाड़ की जबरन नीचे गिरा कर कपड़े फाड़ दिए और दुराचार का प्रयास किया।शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं मौके पर पंहुच गई और उन्हें आरोपी अपनी और आता देखकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता सहित पोक्षो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया और आज सोमवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।