बिजली की दरें कम करने कटौती बंद करने की मांग की
==================================
केकड़ी 29 अप्रैल(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशनेतृत्व के निर्देशानुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भाजपा केकडी शहर मण्डल द्वारा जीएस एस केकडी पर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने बिजली कटौती बन्द करने,बीजली की दर कम करने व सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना दिया व ज्ञापन सौंपा,इस दौरानकेकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,केकडी प्रधान होनहार महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,ओबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीराम आचार्य,मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास,पार्षद मिश्रीलाल डसानिया,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।