केकड़ी 8 मई (पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी एवम डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में लायंस भवन पोकी नाडी जयपुर रोड पर नेत्र फॉलोअप शिविर संपन्न हुआ । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि शिविर का शुभारंभ श्री गणेश जी के चित्र के सामने प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति , लायन पुरुषोत्तम गर्ग ,डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । लायंस क्लब केकडी के सह कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या ने बताया कि चश्मा के नंबर निकालने का कार्य संपन्न हुआ । 30 मई को चश्मे वितरण किए जाएंगे । प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया की निशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा व लेंस प्रत्यारोपण शिविर 30 अगस्त 2022 मंगलवार को श्रीमती स्वर्गीय सुशीला देवी न्याति पत्नी स्वर्गीय श्री रामस्वरूप जी न्याति खवास वालों की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा लायंस भवन पोकि नाड़ी जयपुर रोड में लगाया जाएगा । इस शिविर में कंपाउंडर लोकेश शर्मा, प्रवीण कुमार,गिरीराज मीना, रामप्रसाद वैष्णव , भगवान शर्मा ने सराहनीय सहयोग दिया ।