धारव हाई स्कूल ने महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया ‘रन फॉर हर’
जयपुर 8 मई, 2022: धारव हाई स्कूल ने अपनी तरह की पहली फैमिली रन रन फॉर हर का आयोजन किया। पिछले दो दिनों के दौरान जाने-माने एक्टर, मॉडलएवं फिटनैस प्रेमी मिलिंद सोमन के साथ स्कूल में जश्न मनाया गया।
7 मई की शाम स्कूल के छात्र और अभिभावक राजस्थान के रंगों के रंग गए।
8 मई सुबह कार्यक्रम की शुरूआत रोचक ज़ुम्बा परफोर्मेन्स के साथ हुई, रन से पहले सभी आयुवर्गों के लोगों ने एक्टिव वर्कआउट सैशन में हिस्सा लिया।
2000 धावकों ने आज सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच धारव हाई स्कूल द्वारा आयोजित पहली फैमिली रन रन फॉर हर में हिस्सा लिया। रन धारव हाई स्कूल, आर-7 एवं एस-3, सेक्टर-6, विद्याधर नगर से शुरू हुई, इसमें 2 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के दो रूट थे, तथा यहीं पर समाप्त हुई। जयपुर रनर्स क्लब केसंस्थापक श्री मुकेश मिश्रा ने इसे समर्थन दिया, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा भी माननीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद थे।
यह रन धारव हाई स्कूल की चेयरपर्सन मिस देव्यानी जयपुरिया की सोच का परिणाम है, जिन्होंने इस अवसर पर कहा ‘‘हमें रन के लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रियामिली है। शुरूआत में हमने 1500 लोगों के लिए रन की तैयारी की थी, लेकिन हमें उम्मीद से अधिक पंजीकरण मिले। मिलिंद सोमन द्वारा रन का नेतृत्व किएजाने के कारण लोगों का उत्साह बहुत अधिक बढ़ गया। धारव हाई स्कूल में छात्रों के समग्र विकास के लिए खेलों को महत्व दिया जाता है। घर में एक मां, बच्चे के साथ जो प्रयास करती है, अक्सर उस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। हम इस दिन के माध्यम से बच्चों को समझना चाहते हैं कि उनके जीवन में मां केयोगदान का महत्व बहुत अधिक है।’
जाने माने एक्टर, मॉडल एवं फिटनैस प्रेमी मिलिंद सोमन ने धारव हाई स्कूल के लिए रन का नेतृत्व किया। इससे पहले भी सोमन नेक काज के लिए ऐसी कईरन्स में योगदान दे चुके हैं। रन फॉर हर के बारे में बात करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा, ‘‘हमारी मां हमारे जन्म के पहले ही दिन से हमारी देखभाल में व्यस्त रहतीहैं, इन सब के बीच अक्सर वे अपने सेहत को भी भूल जाती हैं। तो इस मदर्स डे, हमने उनके लिए कुछ करने का प्रयास किया है, ताकि हम उनके जीवन को उसीतरह स्वस्थ बना सकें, जिस तरह वे हमारे जीवन के लिए सोचती हैं।’
सभी प्रतिभागी रन से बेहद संतुष्ट थे। रन के बाद धारव हाई स्कूल में एक समापन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी धावकों को धन्यवाद दिया गयाऔर रन में हिस्सा लेने के लिए मैडल भी दिए गए